लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे मोदी

By भाषा | Updated: September 13, 2021 12:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अलीगढ़ जिला मुख्‍यालय से 30 किलोमीटर दूर लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्‍य विश्‍वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। साथ ही वह उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारा (डिफेंस कॉरिडोर) के अलीगढ़ क्षेत्र का दौरा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनता को संबोधित भी करेंगे।’’

बाद में प्रधानमंत्री विश्वविद्यालय परिसर क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

ज्ञात हो कि योगी आदित्‍यनाथ ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ में नया राज्‍य विश्‍वविद्यालय स्‍थापित करने का लोकसभा चुनाव के दौरान वादा किया था। जानकारों का कहना है कि अलीगढ़ विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना के लिए राजा महेंद्र सिंह ने अपनी जमीन दान की थी।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारा (डिफेंस कारिडोर) के तहत अलीगढ़ क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे में अलीगढ़ सहित छह शहर शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश की यह महत्वाकांक्षी परियोजना भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की विदेशी निर्भरता को कम करने का इरादा रखती है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को विभिन्न अन्य राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर इस परियोजना को निष्पादित करने के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे