लाइव न्यूज़ :

मोदी पंजाब दौरे के दौरान कपूरथला में मेडिकल कॉलेज की नींव रखेंगे

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:47 IST

Open in App

कपूरथला, 30 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के फिरोजपुर दौरे के दौरान पांच जनवरी को डिजिटल माध्यम से कपूरथला में एक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।

पंजाब भाजपा नेता उमेश शारदा ने बृहस्पतिवार को कहा कि 24 एकड़ में बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज पर 325 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय सिविल अस्पताल से सटे बाइपास रोड पर इसका निर्माण किया जाएगा और 2024 तक यह तैयार हो जाएगा।

प्रधानमंत्री पांच जनवरी को फिरोजपुर जिले में चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के एक उपग्रह केंद्र का उद्घाटन करने वाले हैं। वह कार्यक्रम के बाद एक रैली को भी संबोधित कर सकते हैं।

शारदा ने दावा किया कि रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के बाद से कपूरथला में मेडिकल कॉलेज एकमात्र बड़ी परियोजना है। फैक्ट्री की आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1985 में रखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित