लाइव न्यूज़ :

कुशीनगर में 20 अक्टूबर को अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे मोदी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:36 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), आठ अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को कुशीनगर अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और वहां एक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उद्घाटन समारोह के दौरान यहां जो पहला विमान उतरेगा, उससे श्रीलंका के राष्ट्रपति, 125 सदस्यीय श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल और द्वीप राष्ट्र के बौद्ध तीर्थ यात्री यहां पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री सात हेक्टेयर के बड़वा फार्म से एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां कुशीनगर के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने सांसदों और विधायकों को कुशीनगर में रुक कर तैयारियों का जायजा लेने को कहा है।

मुख्यमंत्री 12 या 13 अक्टूबर को कुशीनगर का दौरा कर सकते हैं। योगी ने कहा कि उद्घाटन समारोह के दौरान इस हवाईअड्डे पर जो पहला विमान उतरेगा, उससे श्रीलंका के राष्ट्रपति और श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचेगा। बैठक के दौरान कुशीनगर से सांसद विजय दुबे, देवरिया से सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, कुशीनगर में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा और अन्य विधायक भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो