लाइव न्यूज़ :

गांधीनगर रेलवे स्टेशन के ऊपर बने पांच सितारा होटल का उद्घाटन करेंगे मोदी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 23:22 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 जुलाई गुजरात सरकार ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्विकसित गांधीनगर रेलवे स्टेशन के ऊपर बने एक नवनिर्मित पांच सितारा होटल और कई अन्य बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन 16 जुलाई को डिजिटल तरीके से करेंगे।

गांधीनगर में मौजूदा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और स्टेशन के ऊपर पांच सितारा होटल का निर्माण जनवरी 2017 में शुरू हुआ था जब मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी।

गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब स्टेशन और होटल तैयार हैं और 16 जुलाई को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 318 कमरों वाला और एक निजी संस्था द्वारा संचालित होने वाला यह लग्जरी होटल 7,400 वर्ग मीटर में फैला है और इसे 790 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह होटल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मेजबानी करेगा, जो स्टेशन के सामने ही बनाये गये महात्मा मंदिर में सेमिनारों और सम्मेलनों में भाग लेने के लिए आएंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उद्घाटन में ऑनलाइन शामिल होंगे, वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अन्य गणमान्य व्यक्ति गांधीनगर में एक समारोह में मौजूद रहेंगे।

इसमें कहा गया है कि बाद में, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के साइंस सिटी में एक जलीय गैलरी, एक रोबोटिक गैलरी और एक नेचर पार्क का डिजिटल उद्घाटन करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान मोदी गांधीनगर-वाराणसी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन और गांधीनगर-वरेथा मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। वह नई विद्युतीकृत मेहसाणा-वरेथा ब्रॉडगेज रेल लाइन का भी उद्घाटन करेंगे, जो वडनगर (प्रधानमंत्री मोदी के गृहनगर) से होकर गुजरती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू