लाइव न्यूज़ :

मोदी 28 दिसंबर को पहली चालकरहित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, एनसीएमसी जारी करेंगे

By भाषा | Updated: December 24, 2020 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को देश की पहली पूर्ण-स्वचालित चालकरहित ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे जो दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर होगी। डीएमआरसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन 37 किलोमीटर लंबी है और जनकपुरी पश्चिम से नोएडा के बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच है।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी 37 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन पर देश की अब तक की पहली पूर्ण-स्वचालित चालकरहित ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे और 23 किलोमीटर लंबी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नयी दिल्ली से द्वारका सेक्टर 21 तक) पर यात्रा के लिए पूरी तरह परिचालन वाले नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) को भी जारी करेंगे।’’

‘एक देश, एक कार्ड’ नाम से प्रसिद्ध एनसीएमसी कार्ड परिवहन के अनेक साधनों में मान्य कार्ड है जिससे देशभर में मेट्रो, बस सेवाओं के इस्तेमाल के लिए शुल्क अदा किया जा सकता है और टोल तथा पार्किंग आदि शुल्क का भुगतान भी किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए