लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में 30 मार्च को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे मोदी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 16:56 IST

Open in App

पुडुचेरी, 20 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजग उम्मीदवारों के पक्ष में 30 मार्च को पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा की पुडुचेरी इकाई के एक प्रवक्ता ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि चुनावी रैली यहां पुडुचेरी-मुदलियारपेट मार्ग पर स्थित एएफटी मिल में होगी।

पुडुचेरी में 6 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा।

यह दूसरी बार है जब मोदी पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले यहां का दौरा करेंगे। मोदी ने 25 फरवरी को एक जनसभा को संबोधित किया था। मोदी ने उस रैली से पहले उस दिन एक अलग स्थान पर केंद्र द्वारा प्रायोजित कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया था।

राजग का नेतृत्व कर रहे एआईएनआरसी ने कुल 30 सीटों में से 16 पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि भाजपा ने नौ सीटों पर और अन्नाद्रमुक ने शेष पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

राजग की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

प्रमुख उम्मीदवारों में एआईएनआरसी के संस्थापक नेता एन रंगासामी, पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री ए नमशिवायम और भाजपा की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष वी. समिनाथन शामिल हैं।

एआईएनआरसी ने दो महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जबकि अन्नाद्रमुक और भाजपा ने किसी भी महिला उम्मीदवार को चुनाव में नहीं उतारा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं