लाइव न्यूज़ :

कोयंबटूर में 25 फरवरी को भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मोदी

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:53 IST

Open in App

कोयंबटूर, 23 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे जिसमें कम से कम 1.5 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह जानकारी भाजपा सूत्रों ने दी।

जिला भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार ने संवाददाताओं को बताया कि मोदी दोपहर 3.30 बजे विमान से यहां पहुंचेंगे और कोडिसिया परिसर में एक समारोह में हिस्सा लेंगे, जहां वह अपराह्न 3.55 बजे विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शाम 5 बजे भाजपा द्वारा पास के मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम 6 बजे विमान से चेन्नई रवाना होंगे।

नंदकुमार ने कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम आधिकारिक समारोह में भाग लेंगे।

जनसभा में 12 जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी और प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरुगन मौजूद रहेंगे।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि सोमवार से क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और करीब 7,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे जिसमें आसपास के जिलों से पुलिसकर्मी भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: तुकाराम म्हात्रे ने बदलापुर के दानापुर वार्ड नंबर 1 में स्पष्ट जीत हासिल की, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भारतMaharashtra Civic Polls Results: महायुति प्रचंड जीत की ओर, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, BMC चुनाव के लिए भी मंच तैयार ?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः अप्रैल 2026 में 5 सीटें खाली?, उच्च सदन में दिखेंगे पवन सिंह और रीना पासवान?, देखिए विधानसभा में किसके पास कितने विधायक

क्रिकेटU19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने रचा इतिहास, यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

क्रिकेटIND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में हेनिल पटेल ने हमजा ज़हूर को आउट करने के बाद दिखाया अपना आक्रामक अंदाज, Video

भारत अधिक खबरें

भारतMaharashtra Local Body Election Result 2025: 286 नगर परिषद और नगर पंचायत पदों पर मतगणना जारी, देखिए महायुति 171 और MVA 46 सीट आगे

भारतमहंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा ट्रेन टिकट का प्राइस

भारतMaharashtra Civic Polls Results: महायुति आगे, लेकिन 'राणे बनाम राणे' की लड़ाई में नितेश राणे को झटका, बीजेपी कंकावली हारी, शिंदे सेना की मालवन में जीत

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: भाजपा 133, शिवसेना और एनसीपी 46-34 सीटों पर आगे?, कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद पवार का हाल

भारतJharkhand: कोयला खदान ढहने से फंसे 2 मजदूर, बचाव अभियान जारी