लाइव न्यूज़ :

सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजने के लिए मोदी ने भूटान का आभार जताया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो’ से नवाजने के लिए भूटान नरेश का आभार जताया और कहा कि भारत अपने इस पड़ोसी मुल्क से एक निकटवर्ती मित्र की तरह बर्ताव करेगा और उसकी विकास यात्रा में भारत हरसंभव मदद जारी रखेगा।

मोदी ने भूटान के राष्ट्रीय दिवस पर वहां के नागरिकों को बधाई भी दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वह भूटान के टिकाऊ विकास के अनूठे मॉडल और उनके जीवन के आध्यात्मिक तरीकों के प्रशंसक हैं।

उन्होंने कहा कि भूटान के नरेशों ने एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है और उन्होंने दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंधों को विशेष रूप से विकसित किया है।

भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें यह सुनकर बेहद खुशी हुई कि ‘‘सर्वोच्च असैन्य अलंकरण ‘ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो’ के लिए महामहिम नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा की गई है।’’

शेरिंग ने कहा, ‘‘इन वर्षों के दौरान, विशेष रूप से महामारी के दौरान मोदीजी ने जो बिना शर्त मित्रता निभाई है और मदद की है, भूटान नरेश ने उसे रेखांकित किया है।’’

इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘धन्यवाद भूटान के प्रधानमंत्री। इस गर्मजोशी भरे कदम से अभिभूत हैं और इसके लिए भूटान नरेश के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘मेरा सौभाग्य है कि मुझे भूटानी भाई और बहनों का प्यार मिल रहा है है। इस अवसर पर मैं वहां के सभी नागरिकों को भूटान के राष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाएं देता हूं।’’

पिछले साल, प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी सशस्त्र बलों का ‘लीजन ऑफ मेरिट बाय द यूएस गवर्नमेंट’ पुरस्कार मिला था, जो उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में विशिष्ट मेधावी आचरण के लिए दिया जाता है।

रूस ने 2019 में मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ पुरस्कार से सम्मानित किया। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी 2019 में मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड’ से सम्मानित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह