लाइव न्यूज़ :

मोदी ने की 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' के लाभार्थियों से बात

By भाषा | Updated: August 5, 2021 14:52 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' के उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों से बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और सरकार की विभिन्न योजनाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा।

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी की रहने वाली लाभार्थी बादामी देवी से बात की और पूछा कि उन्हें हर महीने राशन मिल रहा है या नहीं। इस पर उन्हें 'हां' में जवाब मिला।

मोदी ने लाभार्थी से पूछा कि उसका घर कच्चा है या पक्का। इस पर उन्हें जवाब मिला कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का आवास मिल गया है। उनका राशन कार्ड भी बन गया है और शौचालय, गैस सिलेंडर, तथा बिजली और पानी की व्यवस्था भी मुहैया हो गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा "हमारी सरकार की कोशिश है कि देश के हर नागरिक को यह सारी सुविधाएं पहुंचें। मुझे विश्वास है कि ऐसी सुविधाएं मिलने के बाद आप बच्चों का भविष्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मेरी तरफ से शुभकामनाएं।"

उसके बाद कुशीनगर निवासी अमलावती से बातचीत में प्रधानमंत्री ने राशन की उपलब्धता और रोजगार मुहैया होने के बारे में पूछा। साथ ही यह भी पूछा कि उन्होंने कोविड-19 का टीका लगवाया या नहीं और क्या किसी ने उन्हें टीका नहीं लगवाने की सलाह दी। इस पर उन्हें जवाब मिला कि टीका लगवा लिया गया है।

इस पर मोदी ने कहा "आप जैसे जागरूक लोगों की वजह से ही देश इस बीमारी से लड़ पा रहा है। आप ज्यादा से ज्यादा बहनों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें।"

प्रधानमंत्री ने झांसी के निवासी पंकज सहगल से बातचीत में पूछा कि उन्हें राशन योजना के अलावा क्या कुछ अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिला है। इस पर उन्हें जवाब दिया गया कि परिवार को आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना तथा कुछ अन्य योजनाओं का फायदा मिला है

इस पर मोदी ने कहा "हमारी सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिले। यह देखना गलत है कि कौन किस वर्ग का है। यही वजह है कि हमारी सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 फ़ीसदी आरक्षण की पहल की है। इसका लाभ आज देश के लाखों सामान्य वर्ग के गरीब उठा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश के हमारे नौजवानों की भी है।"

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सुल्तानपुर की रहने वाली लाभार्थी बबीता यादव से बातचीत में उनकी परिश्रम भरी जीवन चर्या की तारीफ की। मोदी ने इसके साथ ही सहारनपुर निवासी एक अन्य लाभार्थी कमलेश से भी बातचीत कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 15 करोड़ लाभार्थियों को फायदा होगा। योजना के माध्यम से राज्य में लगभग 80000 फेयर प्राइस प्रतिष्ठानों पर अनाज का वितरण किया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हर जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी का उत्तरदायित्व होगा कि वह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न की उपलब्धता डोर स्टेप डिलीवरी अथवा उचित दर विक्रेता द्वारा स्वयं उठान के माध्यम से हो जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल