लाइव न्यूज़ :

मोदी ने पटनायक और जगनमोहन रेड्डी से बात कर चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चक्रवाती तूफान ‘‘गुलाब’’ के मद्देनजर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों नवीन पटनायक और वाई एस जगन मोहन रेड्डी से बातचीत की और इससे उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री ने दोनों मुख्यमंत्रियों को हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन भी दिया।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से बातचीत की और चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ओडिशा के कुछ हिस्सों में चक्रवात से उत्पन्न स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से चर्चा की। इससे निपटने के लिए केंद्र हरसंभव मदद का आश्वासन देता है। सभी की सुरक्षा और खुशहाली की कामना करता हूं।’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मई में तबाही मचाने वाले ‘यास’ तूफान के बाद चार महीनों में राज्य में आनेवाला ‘गुलाब’ दूसरा तूफान है। इसके आधी रात के करीब गोपालपुर और आंध्र प्रदेश में कलिंगपत्तनम के बीच दस्तक देने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि यह तूफान गोपालपुर से करीब 125 किलोमीटर दक्षिणपूर्व और कलिंगपत्तनम से 160 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। तूफान समुद्र में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा के दक्षिण एवं तटीय क्षेत्रों में रविवार से बारिश शुरू हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया