लाइव न्यूज़ :

मोदी ने अपने जापानी समकक्ष सुगा से की बात, कोविड-19 पर भी हुई चर्चा

By भाषा | Updated: April 26, 2021 14:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने जापानी समकक्ष योशिहिदे सुगा से फोन पर बात कर दोनों देशों के बीच जारी विभिन्न द्विपक्षीय पहलों की प्रगति की समीक्षा की और कोविड-19 सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से फोन पर बात हुई। हमने दोनों देशों के बीच जारी विभिन्न द्विपक्षीय पहलों की समीक्षा की। हमने उच्च प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और कोविड-19 महामारी से साथ मिलकर मुकाबला करने सहित आपसी सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।’’

दोनों नेताओं के बीच यह चर्चा ऐसे समय में हुई है जब भारत में कोविड-19 तेजी से अपने पांव पसार रहा है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 तक पहुंच गई है जबकि वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गयी है। इस संक्रमण से अब तक 1,95,123 लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?