मोदी ने कोविड-19 की स्थिति पर चार मुख्यमंत्रियों से की बात

By भाषा | Updated: May 16, 2021 13:24 IST2021-05-16T13:24:53+5:302021-05-16T13:24:53+5:30

Modi talks to four chief ministers on the status of Kovid-19 | मोदी ने कोविड-19 की स्थिति पर चार मुख्यमंत्रियों से की बात

मोदी ने कोविड-19 की स्थिति पर चार मुख्यमंत्रियों से की बात

नयी दिल्ली, 16 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति पर बात की।

मोदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महामारी के हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्रियों से नियमित बात कर रहे हैं।

भारत में 25 दिनों के बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे कम 3.11 लाख मामले आए जबकि 4,077 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,70,284 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आकंड़ों के अनुसार, कोविड-19 का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या कम होकर 36,18,458 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 14.66 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर में सुधार हुआ है और यह 84.25 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,07,95,335 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi talks to four chief ministers on the status of Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे