लाइव न्यूज़ :

मोदी ने कतर के अमीर से की बात, भारत में निवेश के लिए टास्क फोर्स गठित करने का फैसला

By भाषा | Updated: December 8, 2020 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हामद अल थानी ने मंगलवार को निवेश के प्रवाह और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया और खाड़ी देश द्वारा भारत में निवेश को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने टेलीफोन पर हुई इस बातचीत के दौरान अल थानी को कतर के आगामी राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कतर के अमीर ने शुभकामनाओं के लिए मोदी का धन्यवाद किया और वहां के राष्ट्रीय दिवस समारोहों में भारतीय समुदाय की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने मोदी को दिवाली की बधाई भी दी।

पीएमओ के मुताबिक, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच निवेश के प्रवाह और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने को लेकर चर्चा की और इस दिशा में हाल में हुई सकारात्मक वृद्धि की समीक्षा भी की।

पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने कतर निवेश प्राधिकरण द्वारा भारत में निवेश को और आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने कतर द्वारा भारत में ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को तलाशने पर भी विमर्श किया।

दोनों नेताओं ने लगातार संपर्क में बने रहने और कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के सामान्य होने के बाद मिलने पर भी सहमति जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह