लाइव न्यूज़ :

मोदी ने कतर के अमीर से की बात, भारत में निवेश के लिए टास्क फोर्स गठित करने का फैसला

By भाषा | Updated: December 8, 2020 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी ने मंगलवार को निवेश के प्रवाह और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया और खाड़ी देश द्वारा भारत में निवेश को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मोदी ने टेलीफोन पर हुई इस बातचीत के दौरान अल सानी को कतर के आगामी राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कतर के अमीर ने शुभकामनाओं के लिए मोदी को धन्यवाद कहा और वहां के राष्ट्रीय दिवस समारोहों में भारतीय समुदाय की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने मोदी को दीपावली की बधाई भी दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरे अच्छे मित्र मीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से बहुत सुखद वार्ता हुई। कतर के राष्ट्रीय दिवस पर मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भारत की ऊर्जा सुरक्षा में कतर एक महत्वपूर्ण स्तंभ और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का एक अहम स्रोत है। सभी क्षेत्रों में हम अपने संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमत हुए।’’

पीएमओ के मुताबिक, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच निवेश के प्रवाह और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने को लेकर चर्चा की और इस दिशा में हाल में हुई सकारात्मक वृद्धि की समीक्षा भी की।

पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने कतर निवेश प्राधिकरण द्वारा भारत में निवेश को और सुविधाजनक बनाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने भारत में समग्र ऊर्जा मूल्य-श्रृंखला में कतर के निवेश की संभावनाएं तलाशने का निश्चय किया।

दोनों नेताओं ने लगातार संपर्क में बने रहने और कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के सामान्य होने के बाद मिलने पर भी सहमति जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव