लाइव न्यूज़ :

मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने ज्वलंत घटनाक्रमों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: March 13, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत की और इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच सहयोग और ज्वलंत घटनाक्रमों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान में बताया गया है कि दोनों नेताओं ने संबंधित अधिकारियों के बीच नियमित संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई।

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने कई ज्वलंत घटनाक्रमों पर चर्चा की और द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच जारी सहयोग की समीक्षा की।

इस बीच टेलीफोन कॉल के बाद मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति गोटबाया आर के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई। हमने कोविड-19 समेत हमारे द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।’’

पीएमओ ने बयान में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि श्रीलंका भारत की ‘पड़ोस प्रथम’ नीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू