मोदी ने मिजोरम के जंगलों में लगी आग पर मुख्यमंत्री से की बात, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: April 26, 2021 15:28 IST2021-04-26T15:28:09+5:302021-04-26T15:28:09+5:30

Modi spoke to the Chief Minister on the fire in the forests of Mizoram, assured all possible help | मोदी ने मिजोरम के जंगलों में लगी आग पर मुख्यमंत्री से की बात, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

मोदी ने मिजोरम के जंगलों में लगी आग पर मुख्यमंत्री से की बात, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बातकर राज्य के विभिन्न हिस्सों के जंगलों में फैली आग से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बात की और राज्य के विभिन्न हिस्सों के जंगलों में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस संकट से निपटने के लिए उन्हें केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। हम सभी मिजोरम के लोगों की सुरक्षा और कुशलता की कामना करते हैं।’’

मिजोरम के तीन जिलों के जंगलों में भीषण आग लगने की घटना के मद्देनजर जोरमथंगा ने रविवार को केन्द्रीय मदद की गुहार लगाई थी।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक जंगलों में आग लगने की घटना से अभी तक किसी की जान नहीं गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi spoke to the Chief Minister on the fire in the forests of Mizoram, assured all possible help

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे