लाइव न्यूज़ :

मोदी ने बारिश से उत्पन्न स्थिति पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री से की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: November 23, 2021 13:24 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश व बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग व मदद का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री ने बोम्मई से फोन पर बात की और वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

सीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में भारी बारिश व बाढ़ से पैदा हुई स्थिति के बारे में फोन पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से बात की । मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार की ओर से राहत व बचाव कार्य के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराया।’’

प्रधानमंत्री ने इस दौरान बारिश व बाढ़ से हुई जानमाल की क्षति व फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई और प्रदेश सरकार को हरसंभव सहयोग व मदद का आश्वासन दिया।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में दबाव बनने और चक्रवाती हवाओं के कारण नवंबर महीने में राज्य में भारी बारिश हुई।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्रधिकरण के आयुक्त मनोज राजन ने कहा कि राज्य में नवंबर में 129 मिलीमीटर बारिश हुई जो इस महीने में होने वाली औसत बारिश से 271 प्रतिशत अधिक है।

एक नवंबर से 21 नवंबर के बीच भारी बारिश से व बाढ़ से 24 लोगों की जान जा चुकी है, 658 मकानों को पूरी तरह जबकि 8,495 मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची। इस दौरान लगभग 200 जानवर मारे गए।

ताजा बारिश से 3,79,501 हेक्टेयर फसलों और 30,114 हेक्टेयर भूमि पर फलों व सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया