लाइव न्यूज़ :

मोदी ने की मुलायम से बात, दी जन्मदिन की बधाई

By भाषा | Updated: November 22, 2020 14:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से फोन पर बात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वह देश के उन वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में शुमार हैं जो कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति भावुक रहते हैं।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी से बात की और उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। वह देश के उन वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में हैं जो कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति भावुक रहते हैं। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव खराब सेहत के कारण सक्रिय राजनीति में नहीं हैं। वह देश के रक्षा मंत्री और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं