लाइव न्यूज़ :

मोदी ने ‘कट मनी’, बंगाल के गौरव का अनादर करने के लिए ममता पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:05 IST

Open in App

चुचुड़ा (पश्चिम बंगाल), 22 फरवरी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आरोप लगाया कि उसने पश्चिम बंगाल में हर क्षेत्र में ‘सिंडिकेट राज’ को लागू कर दिया जहां ‘‘कट मनी’’ के बिना लोगों का कोई काम नहीं होता।

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सांस्कृतिक विरासत और महापुरुषों की उपेक्षा करते हुए अपने वोट बैंक की रक्षा के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राज्य सरकार की कट मनी संस्कृति ने इस कदर माहौल खराब कर दिया है कि बिना यह दिए आप एक मकान तक किराए पर नहीं लगा सकते...सिंडिकेट की अनुमति के बिना एक मकान तक आप किराए पर नहीं दे सकते।’’

केंद्र की ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ और ‘आयुष्मान भारत’ जैसी योजनाओं को अनुमति नहीं देने के लिए उन्होंने ममता बनर्जी नीत सरकार की आलोचना की।

मोदी ने हुगली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि जिस मकान में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने ‘वंदे मातरम’ की रचना की थी, वह जर्जर स्थिति में है। जिस व्यक्ति ने गुलामी के कारण व्याप्त निराशा के बीच आजादी के संघर्ष में नया प्राण फूंकने का काम किया उनके मकान की उपेक्षा की गयी। यह बंगाल के गौरव का अनादर है।’’

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जूट उद्योग समेत औद्योगिक विकास की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के लोगों ने ‘असल परिवर्तन’ का मन बना लिया है। भाजपा बंगाल को ऐसी सरकार देगी जिसमें सबका विकास सुनिश्चित होगा, किसी का भी तुष्टिकरण नहीं होगा।’’

राज्य सरकार पर लगातार हमला करते हुए मोदी ने कहा कि जब तक ‘कट मनी’ संस्कृति रहेगी, गिरोह का शासन रहेगा और तोलाबाजी (जबरन वसूली) कायम रहेगी, बंगाल में विकास नहीं होगा।

मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर लोगों और उनकी संस्कृति की रक्षा होगी और कोई उन्हें डरा या दबा नहीं पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे