लाइव न्यूज़ :

करतारपुर गुरुद्वारा का प्रबंधन स्थानंतरित करने का मसला पाकिस्तान के समक्ष उठाएं मोदी : सुखबीर

By भाषा | Updated: November 5, 2020 19:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच नवंबर पंजाब में विपक्षी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करतारपुर गुरुद्वारा का प्रबंधन सिख निकाय से लेकर एक अलग ट्रस्ट को स्थानांतरित करने के मुद्दे को पाकिस्तान के समक्ष उठाने और पूर्व की स्थिति को बहाल कराने का आग्रह किया है ।

सुखबीर ने यहां बयान जारी कर कहा कि गैर सिखों वाले परियोजना प्रबंधन स्थापित करने के पाकिस्तान सरकार के निर्णय ने पूरी दुनिया के सिख समुदाय की भावनाओं को आहत किया है ।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष ने मामले में मोदी से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है ।

सुखबीर ने मोदी से इस मामले को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने का आग्रह किया है। शिअद प्रमुख ने यह भी आग्रह किया है कि विदेश मंत्रालय को यह दायित्व दिया जाये कि करतारपुर स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में जितनी जल्दी हो सके पूर्व की स्थिति बहाल करना सुनिश्चित करायें ।

उन्होंने कहा, ''यह सिख गुरुद्वारों से संबंधित 'मर्यादा' के खिलाफ है ।''

उन्होंने कहा कि सिख समुदाय इस निर्णय को पंजाब में समुदाय के लोगों पर सीधे हमले के रूप में देख रहा है ।

सुखबीर ने कहा कि यह पहला मौका है जब सिख गुरुद्वारा का प्रबंधन पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से लेकर इवैकुयी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड को दे दिया गया है ।

उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी व्यक्तिगत अपील की है कि वह पंजाब के धार्मिक मामलों के मंत्रालय से नौ सदस्यीय परियोजना प्रबंधन इकाई को भंग करने का निर्देश दें और इसे पीएसजीपीसी के हाथों में पुन: सौंप दें ।

इससे पहले दिन में विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के इस निर्णय को बेहद निंदनीय बताया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल