लाइव न्यूज़ :

करतारपुर गुरुद्वारा का प्रबंधन हस्तांतरित करने का मुद्दा पाकिस्तान के समक्ष उठाएं मोदी : सुखबीर

By भाषा | Updated: November 5, 2020 22:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच नवंबर पंजाब में विपक्षी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करतारपुर गुरुद्वारा का प्रबंधन सिख निकाय से लेकर एक अलग ट्रस्ट को हस्तांतरित करने के मुद्दे को पाकिस्तान के समक्ष उठाने और पूर्व की स्थिति को बहाल कराने का आग्रह किया है ।

सुखबीर ने यहां बयान जारी कर कहा कि गैर सिखों वाले परियोजना प्रबंधन इकाई स्थापित करने के पाकिस्तान सरकार के निर्णय ने पूरी दुनिया के सिख समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष ने मामले में मोदी से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है ।

सुखबीर ने मोदी से इस मामले को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने का आग्रह किया है। शिअद प्रमुख ने यह भी आग्रह किया है कि विदेश मंत्रालय को यह दायित्व दिया जाये कि करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में जितनी जल्दी हो सके पूर्व की स्थिति बहाल करना सुनिश्चित करायें।

उन्होंने कहा, ''यह सिख गुरुद्वारों से संबंधित 'मर्यादा' के खिलाफ है ।''

उन्होंने कहा कि सिख समुदाय इस निर्णय को पंजाब में समुदाय के लोगों पर सीधे हमले के रूप में देख रहा है ।

सुखबीर ने कहा कि यह पहला मौका है जब सिख गुरुद्वारा का प्रबंधन पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से लेकर इवैक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड को दे दिया गया है ।

उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी व्यक्तिगत अपील की है कि वह पंजाब के धार्मिक मामलों के मंत्रालय से नौ सदस्यीय परियोजना प्रबंधन इकाई को भंग करने का निर्देश दें और इसे पीएसजीपीसी के हाथों में पुन: सौंप दें।

पंजाब, हरियाणा हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ में गुरुद्वारों का प्रबंधन करने वाली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा भारतीय जनता पार्टी ने भी इस निर्णय के लिये पाकिस्तान पर हमला बोला है ।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये पाकिस्तान सरकार को अपने फैसले की समीक्षा करनी चाहिये ।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि इस निर्णय से न केवल पंजाबियों की धार्मिक भावनायें आहत हुयी हैं बल्कि इससे पाकिस्तान की मंशा पर भी सवाल उठे हैं क्योंकि पाक सेना गुरुद्वारा प्रबंधन की हमेशा नजदीक से निगरानी करती है ।

भाजपा नेता ने कहा, ''यह बेहद निंदनीय है कि गुरुद्वारे के संचालन के लिये नयी कमेटी का गठन किया गया है और उसमें सिख समुदाय का एक भी सदस्य नहीं है और इसमें केवल मुस्लिम समुदाय के लोग हैं ।''

इससे पहले दिन में विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के इस निर्णय को बेहद निंदनीय बताया ।

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा रावी नदी के पार पाकिस्तान के नरोवाल जिले में स्थित है। यह पंजाब के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां