लाइव न्यूज़ :

मोदी को आम आदमी के लिए योजनाओं के बारे में चर्चा करने को केजरीवाल को बुलाना चाहिए: सिसोदिया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 15:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं जिनके पास विकास को लेकर दूरदृष्टि है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए योजनाओं पर उनसे चर्चा करनी चाहिए।

सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि सभी राजनीतिक दल उन राज्यों में शासन के ‘‘केजरीवाल मॉडल’’ का पालन करने का वादा कर रहे हैं जहां चुनाव हो रहे हैं।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनके पास देश के लिए दूरदृष्टि है। वह आम लोगों की समस्याओं और उनकी जरूरतों एवं विकास के तरीके को समझते हैं। उनमें देश को सही दिशा में ले जाने की क्षमता है। अन्य दल उनकी नीतियों का पालन कर रहे हैं। वह जो वादा करते हैं, वह करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री केजरीवाल से राय लेंगे। प्रत्येक 15 दिन पर अरविंद केजरीवाल को 'चाय' पर बुलाया जाना चाहिए ताकि इस पर चर्चा की जाए कि देश के विकास के लिए किस मॉडल को अपनाया जाना चाहिए और लोगों के लिए किन योजनाओं को लागू किया जा सकता है।’’

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने दावा किया कि विकास की विभिन्न नीतियों को विकसित करने के लिए दिल्ली एक प्रयोगशाला बन गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना हो या महिलाओं के लिए मुफ्त बस की सवारी, सभी राजनीतिक दल इन योजनाओं का उन राज्यों में वादा कर रहे हैं जहां चुनाव हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा