लाइव न्यूज़ :

मोदी ने साझा की अलीगढ़ और सीतापुर जिलों से जुड़ी अपनी पुरानी यादें

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:28 IST

Open in App

अलीगढ़, 14 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और सीतापुर जिलों से जुड़ी अपनी पुरानी यादें ताजा कीं।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ में स्थापित हो रहे हिस्से के मॉडल का अवलोकन करने के बाद यहां अपने संबोधन में कहा, "यह कहानी 55-60 साल पहले मेरे बचपन की है। एक मुस्लिम सेल्समैन था जो अलीगढ़ के तालों का काम करता था। वह हर तीन महीने पर मेरे गांव का दौरा करता था। मुझे अच्छी तरह याद है कि वह काली जैकेट पहनता था।"

मोदी ने कहा, "वह सेल्समैन दुकानों पर ताले छोड़ जाता था और तीन महीने बाद आकर उसका पैसा ले जाता था। वह पास-पड़ोस के गांव में भी व्यापारियों के पास जाता था और उन्हें ताले दिया करता था। वह हमारे गांव में चार-छह दिन रुकता था और वह जो धन इकट्ठा करता था, उस दौरान मेरे पिताजी के पास रखवा देता था और गांव से जाते वक्त वह उस धन को वापस ले लेता था।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "बचपन में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और सीतापुर जिलों के बारे में मैं अच्छी तरह जान गया था। अगर हमारे गांव के किसी व्यक्ति को आंख की कोई बीमारी हो जाती थी और उसे इलाज की जरूरत होती थी तो हर कोई कहता था कि सीतापुर चले जाओ। तब मैं ज्यादा समझ नहीं पाता था लेकिन हम अक्सर सीतापुर शब्द सुनते थे। इसके अलावा उन सज्जन के कारण अलीगढ़ का नाम भी बार-बार सुनाई देता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल