लाइव न्यूज़ :

मोदी, शाह, सोनिया को लगा बिहार में कोविड का टीका

By भाषा | Updated: December 8, 2021 01:27 IST

Open in App

पटना, सात दिसंबर नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सोनिया, गांधी, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ये दक्षिण बिहार के एक जिले के निवासियों के नाम हैं जिन्होंने कोरोना का परीक्षण कराया है और कोविड का टीका लगवाया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की माने तो ये सभी अरवल जिले की करपी पंचायत के निवासी हैं जिनका कोविड 19 का परीक्षण और टीकाकरण किया गया है।

अरवल के जिलाधिकारी जे. प्रियदर्शिनी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में करीब 20 दिन पहले आया जब सिविल सर्जन रिकॉर्ड का निरीक्षण कर रहे थे। संबंधित दो डेटा ऑपरेटरों को बर्खास्त कर दिया गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि जिले के अन्य हिस्सों के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यदि इस तरह की और विसंगतियाँ सामने आती हैं तो कार्रवाई की जाएगी क्योंकि इस तरह की चूक महामारी के खिलाफ अभियान को तमाशा बना देगी।

अजीबो-गरीब रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए चर्चित रहे बिहार, जिसका सबसे प्रसिद्ध उदाहरण 1990 के चारा घोटाले के दौरान मवेशियों को स्कूटर पर ले जाते दिखाया गया था, का नाम हाल ही में अभिनेता सनी लियोनी और इमरान हाशमी के नाम कॉलेज के छात्र-छात्राओं और नौकरी के उम्मीदवारों के तौर समाचार में आने के कारण सुर्खियों में था।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेश के इस ताजा मामले, जिसमें मोदी, शाह, गांधी और चौपडा को टीका लगाते हुए दर्शाया गया है, की एक सूची का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कटाक्ष किया, ‘‘हम देख सकते हैं कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग को भ्रष्ट और अक्षम क्यों माना जाता है।’’

यादव ने नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट के परोक्ष संदर्भ में ट्वीट किया जिसने राज्य को विभिन्न मापदंडों पर देश में सबसे नीचे रखा है। हालांकि सत्ता पक्ष द्वारा इसका जोरदार विरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह