लाइव न्यूज़ :

मोदी ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 09:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर बुधवार को उन्हें नमन किया और कहा कि उनका जीवन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित था।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर मैं श्री गुरु गोविंद सिंह को नमन करता हूं। उनका जीवन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित था। अपने सिद्धांतों के प्रति वे सदैव अटल रहे। हम उनके साहस और बलिदान को भी याद करते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह की उन पर विशेष कृपा रही है क्योंकि उनके 350वें प्रकाश पर्व को मनाने का अवसर उनके कार्यकाल में आया।

गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर वर्ष 2017 में पटना साहिब में आयोजित समारोह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें वहां भी गुरु साहिब को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला था।

गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना में आज ही के दिन हुआ था। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू