लाइव न्यूज़ :

हॉकी टीम की कामयाबी पर बोले मोदी : पुराना गौरव हासिल करने की तरफ बढ़ाया बहुत बड़ा कदम

By भाषा | Updated: August 5, 2021 16:23 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर बृहस्पतिवार को बधाई देते हुए कहा कि चार दशक के बाद वह स्वर्णिम पल आया है जब हमारे युवाओं ने पुराने गौरव को फिर से हासिल करने की ओर बहुत बड़ा कदम बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज पांच अगस्त की तारीख फिर एक बार हम सभी के लिए उत्साह और उमंग लेकर आई है। आज ही ओलंपिक के मैदान पर देश के युवाओं ने हॉकी के अपने गौरव को फिर से साबित करने की तरफ बड़ी छलांग लगाई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘करीब चार दशक बाद यह स्वर्णिम पल आया है। जो हॉकी हमारी राष्ट्रीय पहचान रही है, आज हमारे युवाओं ने उस गौरव को पुनः हासिल करने की तरफ बहुत बड़ा कदम बढ़ाया है।’’

मोदी 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' के लाभार्थियों से संवाद के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में कामयाबी के बाद भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से बात की और उन्हें इस अविस्मरणीय सफलता के लिए बधाई दी।

सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि आज सिंह की दहाड़ और बुलंद हो गई है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान ने लगातार हौसला अफजाई के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में भी कहा, ‘‘प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! तोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।’’

गौरतलब है कि भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में पदक का 41 साल पुराना सूखा समाप्त करते हुए बृहस्पतिवार को जर्मनी को चार के मुकाबले पांच गोल से हराकर कांस्य पदक हासिल कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल