लाइव न्यूज़ :

नोटबंदी करके मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को ‘‘बर्बाद’’ कर दिया : खड़गे

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:22 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नोटबंदी’ करके भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया ।

खड़गे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मोदी जी ने आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी और आज इसे पांच साल हो गये । बेरोजगारी बढ़ी है। छोटे कारोबार प्रभावित हुये हैं और बंद हो चुके हैं । उन्होंने (मोदी ने) नोटबंदी के माध्यम से देश की बेहतर अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया ।’’

गौरतलब है कि 2016 में आज के ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और एक हजार रुपये के नोटों का चलन बंद करने की घोषणा की थी ।

वरिष्ठ नेता ने जिन कारणों से नोटबंदी की गयी उसे लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा जिनमें काले धन के प्रवाह पर रोक लगाना शामिल था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘आज स्थिति यह है कि नोटबंदी के कारण जिन लोगों की नौकरी गयी है उन्हें नौकरी नहीं मिली है। देश के लोगों के लिये यह एक ‘‘काला दिन’’ है । आज करेंसी नोटों का चलन लगातार बढ़ रहा है और यह 28 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।’’

हाल ही में कांग्रेस नेता संजय निरूपम से माफी मांगने वाले पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) विनोद राय के बारे में खड़गे ने कहा कि यह कांग्रेस के सतत रुख की पुष्टि करता है कि पूरा 2 जी स्पेक्ट्रम मामला (तत्कालीन) मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा-संघ मशीनरी समर्थित एक बड़ी ‘‘साजिश’’ थी।

राय ने निरुपम से 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन पर कैग की रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम नहीं लेने का दबाव बनाने वाले सांसदों में से एक के रूप में उनका गलत उल्लेख करने के लिए बिना शर्त माफी मांगी थी।

खड़गे ने राय पर साजिश करने और एक कठपुतली के रूप में काम करने का आरोप लगाया और यह भी मांग की कि वह अपने ‘‘झूठ’’ के लिए देश से माफी मांगें।

उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली कमी करने को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार की आलोचना की और कहा, ‘‘यह देर से उठाया गया कदम है और इतना कम है कि लोगों को इसका ज्यादा फायदा नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह