लाइव न्यूज़ :

मोदी ने वाराणसी में कोविड-19 संबंधी स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: April 18, 2021 14:55 IST

Open in App

वाराणसी (उप्र), 18 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी जिले में कोविड-19 संबंधी स्थिति की रविवार को समीक्षा की और लोगों से मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

वाराणसी सूचना विभाग ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई समीक्षा बैठक में कहा कि सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक ‘‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी‘‘ का पालन करना चाहिए।

मोदी ने टीकाकरण अभियान के महत्व पर बल देते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रशासन 45 साल से ज्यादा की उम्र के सभी लोगों को टीकाकरण हेतु जागरुक करे।

प्रधानमंत्री ने देश के चिकित्साकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वे अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन कर रहे है। उन्होंने लोगों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वाराणसी में पिछले पांच-छह सााल में चिकित्सकीय ढांचागत सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण से कोरोना वायरस से लड़ने में सहायता मिली है और जिले में बिस्तरों, आईसीयू और ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रशासन ने जिस तरह तेजी के साथ ‘काशी कोविड रिस्पांस सेंटर’ स्थापित किया है, उतनी ही तेजी हर कार्य में लायी जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संक्रमण की पहली लहर की तरह इस बार भी वायरस से निपटने के लिए ‘‘जांच करने, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और उपचार करने’’ की रणनीति अपनानी होगी।

उन्होंने संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों का शीघ्र पता लगाए जाने और जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जाने पर भी बल दिया।

मोदी ने अधिकारियों को पृथक-वास में रह रहे मरीजों और उनके परिवारों के प्रति जिम्मेदारियों का संवेदनशील तरीके से निर्वहन का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी स्वयंसेवी संगठनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकार सरकार के साथ कदम मिलकर कार्य किया है, वह सराहनीय है।

इस दौरान वाराणसी क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को कोविड-19 से बचाव और उसके उपचार हेतु की गयी तैयारियों से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री को सूचित किया गया कि वाराणसी में अभी तक 1,98,383 व्यक्तियों को कोविड-19 टीके की पहली और 35,014 व्यक्तियों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल