लाइव न्यूज़ :

मोदी ने ‘चाय वाले’ के तौर पर अपना अतीत याद किया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 15:49 IST

Open in App

पणजी, 23 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक डिजिटल कार्यक्रम के दौरान गोवा के चाय बेचने वाले एक दिव्यांग विक्रेता से बातचीत करते हुए ‘चाय वाला’ के तौर पर अपने अतीत को याद किया।

मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा कार्यक्रम’ के चुनिंदा लाभार्थियों और हितधारकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की।

उन्होंने दिव्यांग व्यवसायी और वास्को शहर के पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी रुर्की अहमद राजासाहेब से कहा, ‘‘आप भी मेरी तरह चायवाले हैं।’’ राजासाहेब कदम्बा परिवहन निगम के बस स्टैण्ड के बाहर चाय की दुकान चलाते हैं।

राजासाहेब केंद्र सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल का विस्तार ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ कार्यक्रम की दिव्यांग श्रेणी के लाभार्थियों में से एक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि कैसे उन्होंने दिसंबर 2020 में ‘‘स्वयंपूर्ण गोवा’’ योजना के लिए शिविर में भाग लिया और उसके बाद लाभार्थी बने।

मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जिंदगी देने के लिये काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार आपके साथ है। अगर आप प्रगति करेंगे, तो देश प्रगति करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह