लाइव न्यूज़ :

मोदी देश में सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 23, 2020 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं, क्योंकि अगस्त से अक्टूबर के दौरान ट्विटर, गूगल सर्च और यूट्यूब जैसे मंचों पर सर्वाधिक ट्रेंड उनसे जुड़े रहे। चेकब्रांड की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

एक ऑनलाइन सेंटिमेंट एनालिसिस कंपनी चेकब्रांड ने इस साल अगस्त से अक्टूबर के बीच सोशल मीडिया पर शीर्ष 95 राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ शीर्ष 500 प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन विश्लेषण किया। इसने रिपोर्ट के प्रथम संस्करण के लिए 10 करोड़ से अधिक ऑनलाइन मतों का विश्लेषण किया।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘पिछली तिमाही में ट्विटर, गूगल सर्च और यूट्यूब जैसे मंचों पर सर्वाधिक 2,171 ट्रेंड प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े रहे और इसके बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से 2,137 ट्रेंड जुड़े रहे।’’

इसमें कहा गया है कि कई महत्वपूर्ण ट्रेंड पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी जुड़े रहे।

रिपोर्ट के अनुसार, मोदी के पास 70 का समेकित ब्रांड स्कोर था, जो निकटतम राजनीतिक नेता की तुलना में लगभग दोगुना है।

ब्रांड स्कोर पांच मापदंडों पर आधारित है - फॉलोअर्स (20), ट्रेंड (10), सेंटिमेंट (30), इंगेजमेंट (20) और मेन्संस(20)।

गृह मंत्री अमित शाह का स्कोर 36.43 था जबकि असम के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगाई का 31.89, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू का 31.89 और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 27.03 था।

गोगोई का सोमवार को निधन हो गया।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम का पिछले तीन महीनों में सोशल मीडिया पर 40,000 बार उल्लेख आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू