लाइव न्यूज़ :

मोदी ने श्रीलंकाई तमिलों के लिए भारत का समर्थन दोहराया

By भाषा | Updated: February 14, 2021 15:26 IST

Open in App

चेन्नई, 14 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार ने कहा कि उनकी सरकार ने श्रीलंकाई तमिलों के कल्याण का हमेशा ध्यान रखा है और उनके अधिकारों के मुद्दे को 'लगातार' द्वीपीय देश के नेताओं के साथ उठाया है।

मोदी ने रेलवे और रक्षा क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद कहा कि भारत हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है कि वहां तमिल समानता, न्याय, शांति और सम्मान के साथ जीवन यापन करें।

मोदी ने आवास और स्वास्थ्य क्षेत्रों में केंद्र द्वारा उठाए गए विभिन्न कल्याणकारी प्रयासों को याद किया, जिनका उद्देश्य श्रीलंकाई तमिलों को लाभ पहुंचाना था और कहा कि वह उत्तरी श्रीलंका में जाफना (2015 में) का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने श्रीलंका में तमिल भाइयों और बहनों के कल्याण और आकांक्षाओं का हमेशा ध्यान रखा है। मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मैं जाफना का दौरा करने वाला एकमात्र भारतीय प्रधानमंत्री हूं। विकास कार्य के माध्यम से, हम तमिल समुदाय का कल्याण सुनिश्चित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने उत्तर पूर्वी श्रीलंका में विस्थापित तमिलों के लिए 50,000 घरों का निर्माण किया है और बागान क्षेत्रों में और 4,000 मकानों का निर्माण किया है। हम जाफना संस्कृति केंद्र ‘‘जल्द खोलने की उम्मीद करते हैं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘तमिल अधिकारों का मुद्दा भी श्रीलंका के नेताओं के साथ लगातार उठाया गया है। हम हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं कि वे (तमिल) समानता, न्याय, शांति और गरिमा के साथ रहें।’’

श्रीलंकाई तमिलों का मुद्दा तमिलनाडु में हमेशा से एक भावनात्मक मुद्दा रहा है और यह यहां की राजनीति पर अक्सर हावी रहा है।

मोदी ने जाफना और मन्नार के लिए रेलवे परियोजनाओं में भारत के प्रयासों, चेन्नई से जाफना के लिए हवाई संपर्क और स्वास्थ्य क्षेत्र में पहलों का भी उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह