लाइव न्यूज़ :

मोदी ने काशी पहुंच गंगा स्नान और कालभैरव के दर्शन किए

By भाषा | Updated: December 13, 2021 13:18 IST

Open in App

वाराणसी/दिल्ली, 13 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी पहुंच गंगा स्नान कर काल भैरव के दर्शन किए और कहा कि ‘‘कुछ देर में हम सभी काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के लोकार्पण के साथी बनेंगे।’’

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘माँ गंगा की गोद में उनके स्नेह ने कृतार्थ कर दिया। ऐसा लगा जैसे माँ गंगा की कलकल करती लहरें विश्वनाथ धाम के लिए आशीर्वाद दे रही हैं। हर हर महादेव।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने इस ट्वीट के साथ अपने गंगा स्नान की तस्वीर भी पोस्ट की।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ काशी पहुँचकर अभिभूत हूँ।कुछ देर बाद ही हम सभी काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे। इस से पहले मैंने काशी के कोतवाल काल भैरव जी के दर्शन किए।’’

मोदी आज बाद में ‘क्रूज बैठक’ में भी भाग लेंगे और वाराणसी के घाटों पर आयोजित होने वाली आतिशबाजियों और उत्सवों का भी हिस्सा बनेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री कुछ देर पहले वाराणसी पहुंच गए हैं।’’ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

वाराणसी के जिलाधीश कौशल राज शर्मा ने रविवार को बताया था कि मोदी शहर के दो दिवसीय दौरे पर पहले दिन सबसे पहले बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन करेंगे और फिर गलियारे से जुड़े घाट पर नदी मार्ग से पहुंचेंगे।

दोपहर में काशी विश्वनाथ धाम को लोगों को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शाम को राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ क्रूज पर एक अनौपचारिक ‘बैठक’ में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल