लाइव न्यूज़ :

मोदी, पुतिन छह दिसंबर की शिखर वार्ता में भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन छह दिसंबर को अपनी शिखर वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे तथा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दिल्ली में 21 वां भारत-रूस शिखर वार्ता दोनों नेताओं को क्षेत्रीय, बहुपक्षीय और परस्पर हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर उपलब्ध कराएगा।

यह उम्मीद है कि दोनों नेता अफगानिस्तान में स्थिति और कोविड-19 महामारी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

रूसी राष्ट्रपति शिखर बैठक के लिए छह दिसंबर को भारत की यात्रा करने वाले हैं।

बागची ने छह दिसंबर को दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ताओं का ब्योरा देते हुए बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोयगु के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ वार्ता करेंगे।

दोनों बैठकों के बाद दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्री ‘टू प्लस टू’ मंत्रीस्तरीय वार्ता करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया