लाइव न्यूज़ :

मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में कोविड-19 को नियंत्रित करने के प्रयासों की सराहना की

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:23 IST

Open in App

मुंबई, 20 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में प्राधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की बृहस्पतिवार को सराहना की।

प्रधानमंत्री ने 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और महाराष्ट्र के 17 आयुक्तों समेत देश के 60 जिला आयुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात की थी।

यहां राज्य सूचना विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अहमदनगर के आयुक्त राजेंद्र भोसले ने प्रधानमंत्री को जिले में लागू की गई पहलों की जानकारी दी।

बयान में बताया गया कि मोदी ने जिला प्राधिकारियों द्वारा उठाए कदमों पर संतोष व्यक्त किया।

मध्य महाराष्ट्र के जिले में बुधवार तक संक्रमण के 2,42,317 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,575 लोगों की मौत हो चुकी है।

भोसले ने बताया कि पहली लहर में मृत्युदर 1.5 प्रतिशत थी, जो जिला प्रशासन के प्रयासों के कारण दूसरी लहर में 0.9 प्रतिशत है।

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर