लाइव न्यूज़ :

मोदी ने टैगोर, गोखले, महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: May 9, 2021 11:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रबींद्रनाथ टैगोर को रविवार को उनकी 160वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

टैगोर का जन्म सात मई को हुआ था लेकिन पश्चिम बंगाल में उनका जन्मदिन पारंपरिक बंगाली पंचांग के अनुसार मनाया जाता है और इस साल उनकी जयंती रविवार को आयी। उनका जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था।

मोदी ने टैगोर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘टैगोर की जयंती पर, मैं महान गुरुदेव टैगोर को नमन करता हूं। उनके अनुकरणीय आदर्श हमें ऐसा भारत बनाने की ताकत और प्रेरणा देते रहें, जिसका उन्होंने सपना देखा था।’’

टैगोर नाटककार, दार्शनिक और कवि थे। उन्हें साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले और महान योद्धा महाराणा प्रताप को भी श्रद्धांजलि दी। गोखले और महाराणा प्रताप का आज ही के दिन जन्म हुआ था।

मोदी ने कहा कि गोखले ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया और यह देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अपने प्रतिम साहस, शौर्य और युद्ध कौशल से मां भारती को गौरवान्वित करने वाले महान योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए उनका त्याग और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल