लाइव न्यूज़ :

मोदी ने राष्ट्रकवि दिनकर को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: September 23, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश और समाज को राह दिखाने वाली उनकी कविताएं हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी।

वर्ष 1908 में 23 सितंबर को बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया घाट में जन्में दिनकर एक प्रमुख लेखक, कवि व निबन्धकार थे और उन्हें आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में जाना जाता है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। देश और समाज को राह दिखाने वाली उनकी कविताएं हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी।’’

दिनकर ने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास, दर्शनशास्त्र और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की थी। उन्होंने संस्कृत, बांग्ला, अंग्रेजी और उर्दू का गहन अध्ययन किया था। स्वतन्त्रता पूर्व उनकी पहचान एक विद्रोही कवि के रूप में थी और स्वतन्त्रता के बाद वह राष्ट्रकवि के नाम से जाने गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां