लाइव न्यूज़ :

मोदी ने मतुआ समाज के गुरु हरिचंद ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मतुआ समुदाय के गुरु हरिचंद ठाकुर की जयंती पर उन्हें नमन किया और कहा कि उनका जीवन और आदर्श अनेक लोगों को ताकत देता है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री श्री हरिचंद ठाकुर की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। उनका जीवन और आदर्श अनेक लोगों को ताकत देता है। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सशक्तीकरण को बहुत महत्व दिया। उनके मूल्य विनम्र और दयालु मतुआ संप्रदाय के लोगों में प्रदर्शित होते हैं।’’

हरिचंद ठाकुर के बारे में माना जाता है कि उन्होंने ही मतुआ समुदाय की नींव रखी थी। उनका जन्म बांग्लादेश के गोपालगंज स्थित ओरकांडी में हुआ था। मतुआ लोग पारंपरिक हिंदू समुदाय के एक विशेष संप्रदाय हैं, जो हरिचंद ठाकुर को अपना देवता मानते हैं।

हाल ही अपने बांग्लादेश दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ओरकांडी गए थे और वहां उन्होंने मतुआ समुदाय के लोगों को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट के साथ अपने भाषण का वीडियो भी साझा किया।

पश्चिम बंगाल में मतुआ समुदाय के लोगों अच्छी खासी तादाद है, जहां विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए