लाइव न्यूज़ :

मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: October 4, 2021 11:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। देश को गुलामी से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। कृतज्ञ राष्ट्र आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को कभी भुला नहीं पाएगा।’’

श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म चार अक्टूबर, 1857 को गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी गांव में हुआ था।

मोदी ने कहा कि वह खुद को धन्य महसूस करते हैं कि उन्हें 2003 में गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए स्विट्जरलैंड से श्यामजी कृष्ण वर्मा की अस्थियां भारत लाने और वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री के रूप में अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान उनकी पुनर्नियुक्ति का प्रमाणपत्र हासिल करने का सौभाग्य हासिल हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि आज के युवा श्यामजी कृष्ण वर्मा के साहस और उनकी महानता के बारे में जानें।’’

ज्ञात हो कि 31 मार्च, 1930 को जिनेवा के एक अस्पताल में श्यामजी कृष्ण वर्मा का निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर अन्तरराष्ट्रीय कानूनों के कारण भारत नहीं लाया जा सका और वहीं उनकी अन्त्येष्टि कर दी गयी। उनका दाह संस्कार कर उनकी अस्थियों को जिनेवा की सेंट जॉर्ज सिमेट्री में सुरक्षित रख दिया गया था। गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद मोदी 2003 में जिनेवा गए और वर्मा की अस्थियां लेकर भारत आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं