मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 3, 2021 10:15 IST2021-12-03T10:15:14+5:302021-12-03T10:15:14+5:30

Modi pays tribute to former President Rajendra Prasad | मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी

मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को उनकी 137वीं जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक अनूठी प्रतिभा थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में विशिष्ट योगदान दिया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति और अद्वितीय प्रतिभा के धनी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना विशिष्ट योगदान दिया। राष्ट्रहित में समर्पित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।’’

बिहार में तीन दिसंबर, 1884 को जन्मे प्रसाद भारत के एकमात्र राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने दो कार्यकाल के लिए अपनी सेवाएं दीं। उनका 28 फरवरी 1963 को निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi pays tribute to former President Rajendra Prasad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे