मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धंजलि दी

By भाषा | Updated: April 17, 2021 13:43 IST2021-04-17T13:43:05+5:302021-04-17T13:43:05+5:30

Modi pays homage to former Prime Minister Chandrashekhar | मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धंजलि दी

मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धंजलि दी

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘सामाजिक सशक्तीकरण के प्रति कटिबद्धता और सादगी के लिए चंद्रशेखर का सभी राजनीतिक दल सम्मान करते थे।’’

चंद्रशेखर 1990 से 1991 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

उत्तर प्रदेश के बलिया में 1927 को जन्में चंद्रशेखर ने 1960 में कांग्रेस का दामन थामा था लेकिन आपातकाल का विरोध करने और इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उन्हें भी जेल मे बंद कर दिया गया था।

आपातकाल के बाद 1977 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले वह प्रखर नेताओं में शुमार किए जाते थे। वर्ष 2007 में उनका निधन हो गया। उन्हें आज भी लोग ‘‘युवा तुर्क’’ के रूप में याद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi pays homage to former Prime Minister Chandrashekhar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे