लाइव न्यूज़ :

मोदी ने समाज सुधारक ज्योतिराव फुले को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: April 11, 2021 08:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिराव फुले को रविवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि समाज सुधार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

मोदी ने एक ट्वीट कर फुले को महान समाजसेवी, विचारक, दार्शनिक और लेखक बताया तथा कहा कि वह जीवनपर्यन्त महिलाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहे।

महाराष्ट्र में 1827 में अत्यधिक पिछड़ी जाति में जन्मे फुले ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सबसे वंचित समुदायों के बीच शिक्षा का प्रचार करने का प्रयास किया।

उन्हें और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले को महिलाओं के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए जाना जाता है।

प्रधानमंत्री के सुझाव पर देश में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ‘टीका उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अधिकतम संख्या में योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना है। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब