लाइव न्यूज़ :

मोदी ने माराडोना के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: November 26, 2020 10:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि अपने करियर के दौरान खेल के मैदान में उन्होंने खेल प्रेमियों को कई बेहतरीन लम्हों का अनुभव कराया।

दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत के नायक डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘दिएगो माराडोना फुटबॉल के एक दिग्गज खिलाड़ी थे, जिन्हें वैश्विक लोकप्रियता हासिल थी। अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने हमें फुटबॉल के मैदान के कई बेहतरीन लम्हें दिए। उनके असामयिक निधन ने हम सभी को दुखी किया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’

माराडोना के निधन पर अर्जेंटीना में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है। दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों में इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर इस महान फुटबॉलर को श्रद्धांजलि दी जा रही है ।

दो सप्ताह पहले ही मस्तिष्क के आपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह