मोदी ने एम रामा जोइस के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: February 16, 2021 13:53 IST2021-02-16T13:53:02+5:302021-02-16T13:53:02+5:30

Modi mourns the death of M Rama Jois | मोदी ने एम रामा जोइस के निधन पर शोक जताया

मोदी ने एम रामा जोइस के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, 16 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह उच्च कोटि के बुद्धिजीवी और कानूनविद थे जिन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

राज्यसभा के पूर्व सदस्य 88 वर्षीय जोइस उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। मंगलवार को उनका बेंगलुरू में निधन हो गया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एम रामा जोइस उच्च कोटि के बुद्धिजीवी और कानूनविद थे। उनकी बुद्धिमत्ता और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए हमेशा उनकी सराहना की गई। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और चाहने वालों के साथ हैं।’’

जोइस का जन्म 27 जुलाई 1932 को शिमोगा में हुआ था। जोइस ने बीए किया था और कानून की डिग्री ली थी। वह पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi mourns the death of M Rama Jois

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे