लाइव न्यूज़ :

मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जम्मू कश्मीर को ‘वंशवाद के विकार’ से छुटकारा दिलाएगी : नकवी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:54 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 नवम्बर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार जम्मू-कश्मीर को ‘‘वंशवाद के विकार’’ से छुटकारा दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि ‘‘वंशवाद के जाल’’ को ध्वस्त कर समावेशी विकास के पथ पर केंद्र शासित प्रदेश आगे बढ़ रहा है।

अल्पसंख्यक मामलों के केन्द्रीय मंत्री नकवी ने यहां बलहामा क्षेत्र में एक चुनावी बैठक में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिल्ली के सत्ता के गलियारों से ‘वंशवाद के विकार’ को समाप्त कर दिया है और अब वह जम्मू-कश्मीर को ‘वंशवाद के विकार’ से मुक्त कर देगी।’’

उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता भाजपा के लिए ‘‘वोट की राजनीति की परिभाषा’’ नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह समावेशी विकास के लिए दृढ़ संकल्प है। मोदी युग ‘इकबाल’ (प्राधिकार), ‘इंसाफ’ (न्याय) और ‘ईमान’ (सत्यनिष्ठा) का युग है, जहां देश का समावेशी विकास, सुरक्षा और समृद्धि सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

नकवी ने दावा किया कि कई दशकों के बाद, जम्मू और कश्मीर के लोग पारदर्शी लोकतांत्रिक और विकास प्रक्रियाओं में एक समान भागीदार बन गए हैं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि ‘‘वंशवादी राजनीति’’ ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को मुख्यधारा की विकास प्रक्रिया और उनके संवैधानिक अधिकारों से जानबूझकर वंचित रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब, भाजपा केंद्र शासित प्रदेश को समृद्धि के रास्ते पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

नकवी ने अपनी पार्टी के आरोप को दोहराया कि ‘‘गुपकर गठबंधन’’ देश के खिलाफ एक साजिश है।

उन्होंने कहा, ‘‘गठबंधन जम्मू और कश्मीर के लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है लेकिन वे अपने प्रयास में सफल नहीं होंगे। लोग कभी भी ऐसे किसी भी गठबंधन को स्वीकार नहीं करेगे जो कश्मीर को अलगाववाद और आतंकवाद के दलदल में फेंकना चाहता हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन