लाइव न्यूज़ :

विंध्‍य क्षेत्र में 5,555 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना का मोदी ने किया शिलान्‍यास

By भाषा | Updated: November 22, 2020 11:54 IST

Open in App

लखनऊ, 22 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जल जीवन मिशन, उत्‍तर प्रदेश के अन्‍तर्गत विंध्‍य क्षेत्र के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का शिलान्‍यास वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से किया।

योजना पर कुल 5,555.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मुख्‍य कार्यक्रम स्‍थल सोनभद्र जिले के विकास खंड चतरा की ग्राम पंचायत करमांव में शामिल हुए।

अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार मिर्जापुर में नौ और सोनभद्र में 14 परियोजना शुरू करने जा रही है जिससे 41 लाख से ज्‍यादा ग्रामीणों को हर घर नल योजना की सौगात मिलेगी।

जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो साल के भीतर योजना को पूरा कर गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल