लाइव न्यूज़ :

मोदी ने टीकाकरण के सबूत दिखाने वालों को मुफ्त 'छोले-भटूरे' देने वाले विक्रेता की सराहना की

By भाषा | Updated: July 25, 2021 16:48 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण के सबूत दिखाने वालों को मुफ्त 'छोले-भटूरे' देने वाले चंडीगढ़ के विक्रेता की रविवार को रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ''मन की बात'' में सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में संजय राणा जी एक फूड स्टॉल चलाते हैं और साइकिल पर 'छोले भटूरे' बेचते हैं।'' मोदी ने कहा कि राणा की बेटी रिद्धिमा और भतीजी रिया ने उन्हें टीका लगवाने वालों को मुफ्त में 'छोले भटूरे' देने का सुझाव दिया था।

उन्होंने कहा, ''एक दिन उनकी बेटी रिधिमा और भतीजी रिया उनके पास एक विचार लेकर आईं। दोनों ने उनसे कहा कि जो लोग कोविड का टीका लगवाते हैं, उन्हें मुफ्त 'छोले भटूरे' दें। वह खुशी-खुशी इसके लिए तैयार हो गए।''

मोदी ने कहा, ''संजय राणा जी के 'छोले-भटूरे' का मुफ्त स्वाद लेने के लिए आपको दिखाना होगा कि आपने उसी दिन टीका लगवाया है। जैसे ही आप उन्हें टीकाकरण संदेश दिखाएंगे, वह आपको स्वादिष्ट 'छोले भटूरे' दे देंगे।''

उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, ''कहा जाता है कि समाज की भलाई के लिए काम करने के वास्ते सेवा और कर्तव्य की भावना की आवश्यकता होती है। हमारे भाई संजय इसे सही साबित कर रहे हैं।''

मोदी ने 1990 के दशक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए संगठन के काम को संभालने के दौरान चंडीगढ़ में बिताए समय को भी याद किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''यह बहुत ही खुशमिजाज और खूबसूरत शहर है। यहां रहने वाले लोग भी बड़े दिल वाले हैं। और हां, अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आपको यहां और भी ज्यादा आनंद आएगा।''

इस बीच, राणा ने उनके प्रयास को मान्यता देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन 25-30 प्लेट मुफ्त में भोजन दे रहे हैं। राणा ने कहा, ''अगर हमें जल्दी से कोविड से छुटकारा पाना है, तो हम सभी को सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए और टीके की खुराक लेनी चाहिए। अपनी, अपने परिवार की, अपने देश और पूरी दुनिया की रक्षा करने के लिए ऐसा किया जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे