'मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया': सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने किया ट्वीट
By रुस्तम राणा | Updated: March 22, 2024 19:19 IST2024-03-22T19:11:37+5:302024-03-22T19:19:18+5:30
सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आपके 3 बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सभी को कुचलने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है।

'मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया': सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने किया ट्वीट
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख की गिरफ्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया था।
सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "आपके 3 बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सभी को कुचलने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर (जेल) रहें या बाहर, उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द।" ईडी ने केजरीवाल को आज अदालत में पेश किया और उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी। अदालत के आदेश की प्रतीक्षा है।
आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया।सबको crush करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है।आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं।अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है।जनता जनार्दन है सब जानती है।जय हिन्द🙏
— Sunita Kejriwal (@KejriwalSunita) March 22, 2024
इस बीच खबर है कि आम आदमी पार्टी ने 26 मार्च को पीएम आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय संयोजक की गिरफ्तारी के बाद देश के कई हिस्सों में सड़कों में प्रदर्शन किया है। केजरीवाल को विपक्ष के इंडिया गठबंधन के कई नेताओं का भी समर्थन भी मिलता दिख रहा है। हालांकि उन्हें अदालत से राहत मिलती है या नहीं यह तो कोर्ट का निर्णय ही बताएगा।