लाइव न्यूज़ :

मोदी, जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने का संकल्प जताया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 23:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष योशिहिदे सुगा ने मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत की और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के साथ ही ‘‘क्वाड फ्रेमवर्क’’ के तहत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने पिछले कुछ वर्षों में भारत-जापान के बीच विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी में सकारात्मक गति पर संतुष्टि जताई।

सुगा से चर्चा के बाद मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत-जापान विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी की प्रगति पर प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से फलदायी बातचीत हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने समकालीन वैश्विक चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।’’

जापान की सरकार ने इस वार्ता के बारे में कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिति पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया और इस संदर्भ में चीन के विस्तारवादी रवैये की ओर इंगित करते हुए सुगा ने पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में यथास्थिति को बदलने के ‘‘एकपक्षीय प्रयासों’’ पर गंभीर चिंता जताई।’’

जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने ‘‘पुष्टि की कि वे म्यांमा की स्थिति को लेकर चिंतित’’ हैं।

जापानी सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिति को लेकर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री सुगा ने पूर्वी और दक्षिण चीन सागर, चीन के तटीय सुरक्षा कानून और हांगकांग की स्थिति और झिंगजियान उइगर स्वायत्त क्षेत्र (एक्सयूएआर) को लेकर गंभीर चिंता जताई।’’

इस बीच, पीएमओ ने कहा कि मोदी और सुगा ने आपसी हितों के क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विमर्श किया और सहमति जताई कि दोनों देशों के बीच सहयोग से अन्य साझा चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

दोनों नेताओं ने इस दौरान इस बात का उल्लेख किया कि दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों की 70वीं वर्षगांठ 2022 में होगी। दोनों नेताओं ने इसे धूमधाम से मनाने पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू