लाइव न्यूज़ :

मोदी देश के सबसे बड़े अभिनेता : ओवैसी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 21:05 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र) 21 नवंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा 'नौटंकीबाज' (अभिनेता) बताते हुए कहा कि गनीमत है कि वह राजनीति में आ गये वरना फिल्म इंडस्ट्री वालों का क्या होता।

रविवार को रामपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे बड़े नौटंकीबाज हैं और गलती से राजनीति में आ गए, वरना बेचारे फिल्म इंडस्ट्री वालों का क्या होता, सारे अवार्ड तो मोदी जी ही जीत जाते।’’

उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मेरी तपस्या में कमी रह गई, उससे साफ तौर से जाहिर हो रहा है कि आखिर हमारे देश के प्रधानमंत्री कितने बड़े ऐक्टिंगबाज हैं।’’

ओवैसी ने कहा, ''आंदोलन में 750 किसान मर गये फ‍िर भी अपनी जमीन नहीं छोड़ी और डटे रहे, तपस्या उसे कहते हैं और आप (मोदी) कहते हैं कि मेरी तपस्या में कोई कमी रह गई। अरे मोदी जी अपने आप को हीरो बनाने में आप कभी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।''

उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी चुनाव को देखते हुए मोदी ने काला कानून वापस लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता