लाइव न्यूज़ :

मोदी ने चिनफिंग को मामल्लपुरम आमंत्रित कर तमिलनाडु की संस्कृति से उन्हें अवगत कराया : भाजपा महासचिव

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:14 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 जनवरी तमिल भाषा और संस्कृति को लेकर भाजपा की आलोचना के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए भाजपा के महासचिव सी टी रवि ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो दूसरे देशों से आने वाले नेताओं को केवल मुगलकालीन मकबरे दिखाए जाते थे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामल्लपुरम जैसे स्थान दिखाए।

गांधी ने तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे के दौरान मोदी और भाजपा पर राज्य के लोगों, संस्कृति और भाषा का अपमान करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी पर पलटवार करते हुए रवि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तमिलनाडु में मामल्लपुरम में आमंत्रित किया और उन्हें स्थानीय संस्कृति से अवगत कराया।

तमिलनाडु में भाजपा के प्रभारी रवि ने ट्वीट किया, ‘‘वणक्कम राहुल गांधी। आपके दादा, दादी, पिता और मां ने विश्व के नेताओं को मुगलकालीन मकबरे दिखाए। प्रधानमंत्री मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को महाबलीपुरम (मामल्लपुरम) ले गए। तमिल संस्कृति और तमिल मक्कल(लोग) के खिलाफ कौन है? ’’

मोदी अक्टूबर 2019 में चेन्नई के पास मामल्लपुरम में चिनफिंग से मिले थे।

कर्नाटक के विधायक रवि गोवा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के भाजपा के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव हैं।

गांधी ने शुक्रवार से तमिलनाडु के पश्चिमी हिस्से के दौरे के दौरान तमिल भाषा और संस्कृति का उल्लेख करते हुए मोदी और भाजपा पर निशाना साधा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी